भाजपा ने देहात मंडलाध्यक्षों की लिस्ट की जारी, रोहटा से एक बार फिर चुने गए बॉबी शर्मा
संवाददाता–फेमस इण्डिया
मेरठ–भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ में देहात के मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि के नामों की लिस्ट जारी की गई है। रविवार देर रात प्रदेश संगठन की तरफ से मंडल अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय की संस्तुति पर देहात के 15 मंडल अध्यक्ष और 15 जिला प्रतिनिधियों के नाम जारी किए हैं। सिवालखास, जानी, रोहटा, सरुरपुर, मुल्हेड़ा, लावड़, परीक्षितगढ़, पूठी, हस्तिनापुर, खरखौदा, किठौर, माछरा, रजपुरा, सिसौली, मवाना पूर्वी के जिला प्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों की लिस्ट घोषित की गई है। सिवालखास, जानी, रोहटा, सरुरपुर, मुल्हेड़ा, लावड़, परीक्षितगढ़, पूठी, हस्तिनापुर, खरखौदा, किठौर, माछरा, रजपुरा, सिसौली, मवाना पूर्वी के जिला प्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षों की लिस्ट घोषित की गई है।
मंडल अध्यक्षों में पिछड़ों को प्रमुखता
पार्टी ने मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि दोनों में पिछड़ों को प्राथमिकता दी है। 15 मंडल अध्यक्षों में 2 ब्राहमण और 2 भूमिहार चेहरे हैं। इसके अलावा 4 जाट, 4 गुर्जर, 2 राजपूत, 1 सैनी हैं। जाटों और गुर्जरों में संगठन ने सामंजस्य बैठाते हुए दोनों के ही 4-4 नाम लिए हैं इसी तरह जिला प्रतिनिधियों में 5 ब्राहमण, 3 वैश्यों के नाम हैं। जबकि अन्य सैनी, भूमिहार, जाट चेहरे हैं। एक चेहरा प्रदीप मान का है जो पंजाबी बिरादरी से आते हैं। सुनील कश्यप को सिसौली का जिला प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से सिवालखास सीट से रोहटा के रहने वाले बॉबी शर्मा पर पुनः भरोसा जताया है और उनको एक बार फिर से मंडल अध्यक्ष की सूची में शामिल किया गया है। बॉबी शर्मा ब्राह्मण चेहरा होने के साथ-साथ ही रोहटा में भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छा वर्चस्व रखते हैं बॉबी शर्मा को पुनः एक बार मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा के युवा नेता विनोद शर्मा ने उनके आवास पर जाकर मिठाई खिलाकर उनको शुभकामनाएं दी । विनोद शर्मा ने बताया कि बॉबी शर्मा ने पहले भी मंडल अध्यक्ष रहते हुए कई बड़े कार्य कराए हैं उनके कार्यों का क्षेत्रीय जनता काफी तारीफ करती है।
शुभकामनाएं देने वालों में भाजपा युवा नेता विनोद शर्मा के साथ-साथ, राजीव शर्मा भोला,पंकज प्रजापति जैनपुर,प्रवीण मढ़ी ,विशाल गिरी,विजय शर्मा टीकरी,अरुण प्रधान शेखपुरी,मनोज शर्मा जैनपुर आदि मौजूद रहे।